Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 5, 2026

एस वी पब्लिक स्कूल गेसूपुर मे शिक्षक दिवस मनाया गया

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। एस वी पब्लिक स्कूल गेसूपुर  में शिक्षक दिवस पर स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा  सांस्कृतिक एवं शिक्षकों के बारे में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया 


इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविता, गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्कूल के प्रबंधक मास्टर चंद्रपाल  ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही मार्ग चुनने की प्रेरणा भी देते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रन कुमार ने सभी शिक्षकों के साथ पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखने के लिए छात्रों को  प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here