Breaking

Your Ads Here

Monday, September 21, 2026

इंदौर की महिला अमिता गौड़ बनीं म.प्र. की पहली सर्टिफाइड स्काइडाइवर

स्काइडाइविंग में रूस से हासिल किया ए सर्टिफिकेशन


नवीन मौर्य 

नित्य संदेश, इंदौर। शहर की अमिता गौड़ ने रूस के ग्रोज़्नी में एक महीने की कड़ी ट्रेनिंग पूरी कर स्काइडाइवर में ए सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। इसके साथ ही वे मध्य प्रदेश की पहली महिला स्काइडाइवर बन गई हैं। नेपाल में दुनिया के दूसरे सबसे ऊँचे बंजी जंप से प्रेरित होकर उन्होंने स्काइडाइविंग को एक तकनीकी खेल के रूप में सीखने का फैसला कर इस मुकाम को हासिल किया है। यह बात आज उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।


उन्होंने बताया कि उनकी ट्रेनिंग एक्सीलरेटेड फ्री फॉल (एएफएफ) से शुरू हुई, जिसमें हवा में बॉडी पोजीशन, स्टेबिलिटी और इमरजेंसी प्रोसीजर का अभ्यास कराया जाता है। 13,500 फीट की ऊँचाई से छलांग लगाने के बाद, उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण 5,500 फीट की हॉप एंड पॉप जंप रही, जहाँ कम समय में तुरंत पैराशूट खोलना होता है। कुल 25 जंप, कैनोपी कंट्रोल और लैंडिंग एक्यूरेसी की परीक्षा पास कर उन्होंने ए लाइसेंस हासिल किया।

अमिता ने बताया कि रूस में अपनी ट्रेनिंग के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव और सुरक्षा कारणों से दो रातें बंकर में बितानी पड़ी। इसके अलावा खराब मौसम जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपना प्रशिक्षण जारी रखा। अब वे दुनिया के किसी भी ड्रॉप जोन में सोलो जंप कर सकती हैं। अपनी सफलता का श्रेय पति और परिवार को देते हुए उन्होंने महिलाओं को अपने सपनों को सीमित नहीं करने और एडवेंचर स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने का संदेश दिया है। भविष्य के बारे में उन्होंने बताया कि स्काइडाइविंग में अपने स्किल्स और एक्सपीरियंस को और आगे बढ़ाऊ तथा मध्यप्रदेश के साथ ही देश का नाम रोशन करूं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here