Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 8, 2026

साकिब और यश के शानदार प्रदर्शन से मेरठ इलेवन की जीत


 नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को अंडर 17 वर्ग में मेरठ इलेवन और बुलंदशहर इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें साकिब और यश के शानदार प्रदर्शन से मेरठ इलेवन ने मैच जीता।


मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए। इसमें  साकिब ने 151 रन की शतकीय पारी खेली। इसमें उन्होंने 44 गेंद का सामना करते हुए 13 छक्के लगाए। अभिजीत ने 40, देव ने 36 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में वैभव ने दो, अहद ने दो, अरहान ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर इलेवन की टीम 18 ओवर में 170 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विवेक ने 43, उमंग ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में यश ने 5, साकिब ने 3 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को अंडर 19 वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here