Breaking

Your Ads Here

Friday, September 4, 2026

भाजपा के पितृपुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती, भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर किया व्यक्तित्व-कृतित्व का स्मरण

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती (जन्माष्टमी) के अवसर पर आज सुबह शांतिपथ स्थित डीआरपी लाइन के पास बनी उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कुशाभाऊ ठाकरे के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया।


इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी का पूरा जीवन संगठन और समाज को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज भी उनके सिद्धांत और आदर्श भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, और कार्यकर्ताओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर संगठन एवं समाज सेवा में जुटे रहना चाहिए।


इस अवसर पर कमल वाघेला, अश्विनी शुक्ल, निरंजन चौहान, दीपक टीनू जैन, घनश्याम शेर, राजेश चौहान, सुधीर कोल्हे, सचिन बंसल, गोविंद पंवार, भूपेंद्र केसरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here