Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 8, 2026

कौशल विकास और समाज कल्याण की दिशा में विश्वविद्यालय की शटलकॉक-बैडमिंटन यूनिट सराहनीय: जिलाधिकारी

मितेंद्र कुमार गुप्ता

नित्य संदेश, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्थापित शटलकॉक एवं बैडमिंटन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का आज जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूनिट की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया एवं यहां उपलब्ध प्रशिक्षण और रोजगारपरक गतिविधियों की जानकारी ली।


जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय में समाज कल्याण एवं कौशल विकास की दृष्टि से स्थापित इस यूनिट की सराहना करते हुए इसे युवाओं को कौशल से जोड़ने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि माननीय कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के निर्देशन में विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास शिक्षा को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थापित यह एक्सीलेंस सेंटर कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार की इकाइयों के माध्यम से युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकता है।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नूपुर गोयल भी मौजूद रहीं विवि की ओर से प्रोफेसर प्रदीप चौधरी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. विजेता गौतम, आलम प्रशांत तथा सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने यूनिट की गतिविधियों एवं भविष्य की संभावनाओं के संबंध में जिलाधिकारी को जानकारी दी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शटलकॉक एवं बैडमिंटन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्देश्य कौशल विकास के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। जिलाधिकारी द्वारा यूनिट की सराहना किए जाने से विश्वविद्यालय के इस प्रयास को और गति मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here