नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा : मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कार में चालक के अलावा कोई नही था। चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एक नीले रंग की कार संख्या यूपी 15 डीयू 4357 मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के सामने मोड़ पर पहुंची तो चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा, ओर कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में चालक के अलावा कोई नही था। बाद में चालक को बाहर निकाला गया। पुलिस ने जेसीबी द्धारा कार को खाई से बाहर निकाला।
.jpg)
No comments:
Post a Comment