नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने फीता काटकर श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया व सीडीओ नूपुर गोयल मौजूद रहे।
शिविर में लगभग 500 औद्योगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, ओपीडी सुविधा, पैथोलॉजी जांच, चिकित्सीय परामर्श व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएसआर फंड व निजी अस्पतालों के सहयोग से श्रमिकों को मेडिकल किट भी वितरित की गईं। यह योजना व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020 के तहत 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए है। मंत्री ने श्रमिकों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पात्र श्रमिकों को हितलाभ वितरित किए गए। उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने योजनाओं व पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी।

No comments:
Post a Comment