Breaking

Your Ads Here

Monday, September 14, 2026

सीसीएसयू के स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का फार्मेसी छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग स्थित सांस्कृतिक धरोहर एवं स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का एक शैक्षिक भ्रमण चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों द्वारा सुदेश चौहान एवं यशिका के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने संग्रहालय में संग्रहित हड़प्पा सभ्यता कालीन एवं महाभारत कालीन सामग्री के संबंध में गहराई से जानकारी प्राप्त की।


एम.ए. एंशिएंट इंडियन हिस्ट्री एंड आर्कियोलॉजी के छात्र पौरस कुमार ने संग्रहालय के संबंध में तथा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले स्थानीय सेनानियों के संबंध में जानकारी दी। संग्रहालय के संबंध में विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक प्रयास है। यहां आकर हमें अपने इतिहास के संबंध में अनेक नई जानकारियां प्राप्त हुईं और बहुत अच्छा लगा। इस अवसर पर इतिहास विभाग से मनीषा, कुलदीप कुमार त्यागी, योगेश कुमार, शालिनी, प्रज्ञा दीपक, अभिषेक, लोकेश कुमार शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here