Breaking

Your Ads Here

Friday, September 4, 2026

जन्माष्टमी पर सुरक्षा सख्त, मंदिरों, मेलों, स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में AS/BDDS टीमों की सघन चेकिंग

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मेरठ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर आज जनपद भर में AS/BDDS टीमों ने मंदिरों, मेलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के तहत थाना रेलवे रोड, सिविल लाइन, लालकुर्ती, मेडिकल, नौचंदी, ब्रह्मपुरी, परतापुर, टीपीनगर, देहली गेट, कोतवाली, लोहियानगर और लिसाड़ी गेट क्षेत्रों में स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) और संबंधित थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की गई।

कहां-कहां हुई चेकिंग -
मेरठ रेंज की AS चेक टीम ने थाना रेलवे रोड क्षेत्र में सिटी रेलवे स्टेशन और बाबा विश्वनाथ मंदिर, सदर बाजार में औघड़नाथ मंदिर, भैंसाली बस स्टैंड, कोतवाली क्षेत्र में हनुमान मंदिर और बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म मंदिर, तथा देहली गेट क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर और वहां लगे मेले की चेकिंग की। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बड़ा बाजार स्थित राम संकीर्तन मंदिर और होटल 22B, सिविल लाइन क्षेत्र में नगला बट्टू रोड स्थित गोपाल कृष्ण मंदिर और मेले में BDDS टीम ने जांच की।

जनपदीय AS चेक टीम द्वारा लोहियानगर के एल-ब्लॉक शिव मंदिर पार्क, लिसाड़ी गेट के प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर, टीपीनगर में बागपत रोड के भीड़भाड़ वाले स्थानों, होटल हायफिन, शॉप्रिक्स मॉल और होटल कन्वे की सघन तलाशी ली गई। इसके अलावा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल और मंदिर परिसर की भी सुरक्षा जांच की गई।

चेकिंग के दौरान LIU और थाना पुलिस ने टीमों के साथ समन्वय कर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और स्थानों की गहनता से जांच की। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली और सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य पाई गई। जन्माष्टमी पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का सतर्कता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here