नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ के बाद 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश आमिर उर्फ गोल्डन घायल हो गया। उसके साथ 3 नाबालिग भी हिरासत में लिए गए हैं।
पुलिस पर की थी फायरिंग
SP ग्रामीण के निर्देशन में 4/5 सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि औरंगाबाद से किनानगर के बीच बन रहे हाईवे पर कुछ बदमाश चोरी की वारदात करने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आमिर के पैर में गोली लगी।
थाने में दर्ज थे दो मुकदमे
भावनपुर थाने में पहले से ही कॉपर वायर और अल्टीनेटर से कॉपर चोरी के दो मुकदमे (मु0अ0सं0 239/2026 व 302/2026) दर्ज थे, जिसमें CCTV तोड़ने की भी घटना हुई थी। इसी गैंग का नाम विवेचना में सामने आया था।
बरामदगी
पकड़े गए बदमाशों से 3 अवैध तमंचे (2- .315 बोर, 1- 12 बोर), 5 कारतूस, 10,500 रुपये नकद, चोरी की 1 स्प्लेंडर बाइक UP15EY8827 और तार काटने के औजार - हथौड़ा, प्लास, पेचकस, कटर, रिंच बरामद हुए हैं। गैंग ने मेरठ के अलावा अन्य जिलों में भी कई वारदातें कबूली हैं।
गिरफ्तार: आमिर उर्फ गोल्डन, नाजिम, समीर, फैजान - सभी निवासी मुरादनगर, गाजियाबाद क्षेत्र के।
No comments:
Post a Comment