Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 3, 2026

8 सितम्बर को 34 जनपदों की 157 तहसीलों में होगी राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकंप आपदा के प्रति संवेदनशील प्रदेश के 34 जनपदों की 157 तहसीलों में आगामी 18 सितम्बर 2026 को भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्नि सुरक्षा विषयक राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा।


उक्त मॉक एक्सरसाइज के सफल संचालन एवं तैयारियों के संबंध में आज दिनांक 03 सितम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जनपद मेरठ के समस्त संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों द्वारा एनआईसी, कलेक्ट्रेट मेरठ में उपस्थित होकर कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आगामी मॉक एक्सरसाइज के संबंध में विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करने, बचाव एवं राहत कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट मेरठ, अपर नगर आयुक्त मेरठ, उपजिलाधिकारी मेरठ, आपदा विशेषज्ञ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं हितधारक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here