Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 6, 2026

एमसीयू में आईपीएस राजा बाबू सिंह की मास्टर क्लास 7 सितंबर को

नित्य संदेश, भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में वीरता पुरस्कार से सम्मानित सीनियर आईपीएस अधिकारी, रेलवे पुलिस के एडीजी राजा बाबू सिंह की मास्टर क्लास 7 सितंबर को शाम 3:30 बजे गणेश शंकर विद्यार्थी सभागृह में होगी। अपने नवाचारों के लिए प्रसिद्ध राजाबाबू सिंह 'ऑपरेशन हमदर्द' के बारे में देश भर से आए विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। 


मीडिया हेड डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीते सत्र की तरह इस बार भी मीडिया से बाहर के जरूरी विषयों पर जानकारी और जागरूकता के लिए मास्टर क्लास की श्रृंखला जारी रहेगी। राजा बाबू सिंह ने अपने पुलिस कॅरिअर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लेकर आतंक प्रभावित कश्मीर जैसे राज्यों तक सेवाएं दी हैं। श्रीमद् भागवत गीता और पर्यावरण संरक्षण उनके प्रिय विषय हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here