Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 19, 2026

महिला आरक्षण के विरोध पर महिला संगठन ने राहुल गांधी को दिखाए काले झंडे

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 50% आरक्षण देने का विरोध करने के कारण महिला संघर्ष समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इंदौर यात्रा का कड़ा विरोध किया।

समिति की महिलाएं हाथों में तख्तियां, आंखों/सिर पर काली पट्टी और हाथों में काले झंडे लेकर गुजराती स्कूल से पैदल मार्च करते हुए निकलीं। 

'मातृशक्ति' के समर्थन में नारेबाजी करते हुए महिलाएं रेडिसन होटल की ओर विरोध दर्ज कराने बढ़ रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें सत्य साईं चौराहे के पास गुजराती इनोवेटिव कॉलेज के सामने रोक लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here