Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

विश्वकर्मा जयंती पर 575 दर्जी लाभार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र और टूलकिट



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा दिवस के रूप में भोपाल सिंह मैमोरियल हॉल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन, बच्चा पार्क, मेरठ में टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेन्द्र तोमर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी विधा में प्रशिक्षण प्राप्त 575 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट वितरित किए गए। इस क्रम में प्रतीकात्मक रूप से 10 लाभार्थियों - अंजना, गीता देवी, हेमलता, इमराना, काजल, कविता, काजल सैनी, गुलाब, कविता एवं काजल को मंच से जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट प्रदान किए गए। शेष सभी प्रशिक्षित लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर ही टूलकिट वितरित की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, जिलाधिकारी वी.के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पाण्डेय सहित सहायक आयुक्त उद्योग सौम्या आर्या, मोहित कुमार, अजमीनकवी, अमित कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार आर्य, मोहम्मद रजी अहमद, चंद्रसैन गौतम, हरीश कुमार एवं बड़ी संख्या में लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here