Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

मेरठ में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम: 5,051 दीपों से जगमगाया मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए की कामना


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल के नेतृत्व में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। ग्राम सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय परिसर में 5,051 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।

दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा विश्वविद्यालय परिसर रोशनी से जगमगा उठा। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने एक साथ दीप जलाकर देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और सशक्त राष्ट्र निर्माण की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। मेरठ में स्थापित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय भी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आधुनिक सुविधाएं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति दीप अहलावत, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, राहुल चौहान, पंकज गर्ग, कुलदीप तोमर, जिला मीडिया प्रभारी, मंडल अध्यक्ष विक्रम कुशावली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here