नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दीप प्रज्वलित कर, सभी लोगों को भोजन कराकर एवं मिष्ठान वितरित कर अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर पूरा वातावरण दीपों की रोशनी और राष्ट्रभक्ति के भाव से आलोकित हो उठा।
श्री शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग, तपस्या और संकल्प का जीवंत उदाहरण है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की उनकी 25 वर्षों की यात्रा में भारत ने विकास और आत्मविश्वास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के लिए जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से जनकल्याण को गति दी, किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और सिंचाई से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया, माताओं-बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए तथा युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार, नवाचार और नए अवसरों के द्वार खोले। विनीत शारदा ने कहाँ छोटे,छोटे व्यापारियों, कारीगरों, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा और अन्य योजनाओं ने आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल भारत, स्वदेशी निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, मजबूत आधारभूत ढाँचे, सड़कों, रेलमार्गों, अंतरिक्ष, रक्षा और विनिर्माण के क्षेत्र में हुए कार्यों ने भारत की सामर्थ्य को विश्व के सामने नई पहचान दी है। विनीत शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के स्वाभिमान को जगाया है, विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है और प्रत्येक भारतीय के मन में यह विश्वास पैदा किया है कि भारत किसी से पीछे नहीं, बल्कि विश्व का मार्गदर्शन करने की क्षमता रखता है।
उन्होंने कहा कि “मोदी जी के नेतृत्व में भारत केवल विकसित राष्ट्र बनने की ओर नहीं बढ़ रहा, बल्कि अपनी प्राचीन संस्कृति, सनातन मूल्यों, आधुनिक शक्ति और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के बल पर पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। हमारा संकल्प है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बने, भारत का स्वाभिमान और ऊँचा हो तथा हमारा राष्ट्र समृद्ध, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत के रूप में विश्व का मार्गदर्शन करे।”
विनीत शारदा ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से मंगलकामना की।
No comments:
Post a Comment