Breaking

Your Ads Here

Friday, September 25, 2026

अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 किलो से ज्यादा विस्फोटक समेत एक गिरफ्तार

 

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। त्योहारों से पहले थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ और पटाखे बनाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में रासायनिक विस्फोटक पदार्थ और पटाखा बनाने की मशीनें बरामद की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 25.09.2026 को थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढलाई वाली गली, रशीद नगर स्थित मकान नंबर 590 में अवैध रूप से पटाखे बनाये जा रहे हैं और विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया गया है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर मकान नंबर 590, ढलाई वाली गली, रशीद नगर निवासी अभियुक्त कय्यूम अली पुत्र वाहिद अली (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी -
मौके से पुलिस को कुल लगभग 56 किलोग्राम से अधिक विभिन्न प्रकार के रासायनिक / विस्फोटक पदार्थ मिले हैं, जिसमें 36 किलो सफेद चिकना पदार्थ, 9.250 किलो डार्क ग्रे चमकीला पदार्थ, 6.200 किलो ग्रे पदार्थ सहित अन्य रसायन शामिल हैं। इसके अलावा 04 पैकेट अवैध फ्यूज, पटाखे बनाने की 02 बड़ी और 02 छोटी प्रेस मशीन, 07 टेपिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, रैपिंग पेपर, ब्रांड पैकिंग पेपर, 13 बंडल पैकिंग कवर, खाली खोखे / नलकी से भरे 04 कट्टे व 01 कार्टन और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना लिसाड़ी गेट पर मु0अ0सं0 614/2026 धारा 288 BNS, 9B(1)(b)/9B(1)(a) विस्फोटक अधिनियम 1884 व 4B/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम - थानाध्यक्ष दलवीर सिंह, व0उ0नि0 संजय कुमार द्विवेदी, उ0नि0 अभय यादव, उ0नि0 सुनील राठौर, उ0नि0 विकास कौशिक और कांस्टेबल नीरज शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here