Breaking

Your Ads Here

Friday, September 25, 2026

परतापुर पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को दबोचा, 28 पौव्वे व कार बरामद, साथी फरार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना परतापुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 28 पौव्वे व 01 अध्धा अंग्रेजी शराब और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है।

थाना परतापुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को रेलवे ब्रिज के नीचे दीपक होटल के पास संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सफेद रंग की वैगनआर कार में दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर भूड़बराल की ओर से आ रहे हैं और ठेका बंद होने के बाद अधिक कीमत पर शराब बेचते हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सफेद रंग की वैगनआर कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की। कार में चालक के बराबर बैठा व्यक्ति उतरकर खेतों की ओर भाग गया, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कार चालक को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप पुत्र ओमकार सिंह निवासी ग्राम भूड़बराल, थाना परतापुर, मेरठ के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी निखिल अधाना के साथ मिलकर ठेका बंद होने के बाद अधिक दाम पर शराब बेचकर मुनाफा कमाता था।

बरामदगी का विवरण -
1. Royal Stag के 13 पौव्वे 
2. Blender's Pride के 03 पौव्वे 
3. Imperial Blue के 11 पौव्वे 
4. Iconic White का 01 पौव्वा 
5. Imperial Blue का 01 अध्धा 
6. घटना में प्रयुक्त सफेद वैगनआर कार नं0 UP14FL4942 

इस संबंध में थाना परतापुर पर मु0अ0सं0 505/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
1. थानाध्यक्ष उ0नि0 अजय शुक्ला 
2. उ0नि0 शिवम सिंह 3. उ0नि0 आकाश गुप्ता 
4. उ0नि0 फहद जफर

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here