Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 19, 2026

राधा अष्टमी पर बरसाना में आयुष विभाग का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 482 लोगों को मिला लाभ

संजीव शर्मा

नित्य संदेश, मथुरा। आयुष मंत्री, महानिदेशक एवं निदेशक, जिला प्रशासन, जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिगम्बर सिंह के मार्गदर्शन में आयुष विभाग की ओर से राधा अष्टमी पर्व पर ब्लॉक बरसाना में "आयुष आपके द्वार" के अंतर्गत निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर का आयोजन छाता रोड, बरसाना में किया गया, जिसमें चिकित्साधिकारी डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. रचना, डॉ. अमृत एवं डॉ. सुप्रिया द्वारा कुल 482 लाभार्थियों का नाड़ी परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में आयोजित संगोष्ठी के दौरान डॉ. ऋतु सांगवान ने आमजन एवं श्रद्धालुओं को 23 सितंबर को 11वें आयुर्वेद दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रचना ने लोगों से आयुर्वेद को जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया। शिविर में आए श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य, सही खान-पान, स्वच्छता, पौष्टिक आहार और प्राचीन आयुर्वेद पद्धति के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. रचना, डॉ. अमित, डॉ. सुप्रिया सहित समस्त स्टाफ रामसम्हार, संजीव एवं निशांत मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here