रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। जय किसान इंटर कॉलेज पुठी में मतदाता जागरूकता क्लब का गठन किया गया। क्लब के संरक्षक प्रधानाचार्य डॉ. इन्द्रेश कुमार अधाना होंगे, जबकि नोडल अधिकारी के रूप में सहायक अध्यापक प्रणव भार्गव को जिम्मेदारी दी गई है।
क्लब में छात्र प्रतिनिधियों के रूप में अध्यक्ष - तुषार शर्मा (कक्षा 12), उपाध्यक्ष - अवनी (कक्षा 8), सचिव - तान्या (कक्षा 10) तथा सदस्य के रूप में गौरव, इशिका, गणेश, आर्यन और प्रियांशी तोमर को नामित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार क्लब के छात्र-छात्राएं अपने गांव व आसपास के क्षेत्रों में लोगों को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर प्रवक्ता अवधेश शर्मा, अनुज कुमार, सचिन कुमार, मंदीप कुमार, मनीषा वर्मा, विकास शर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment