नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर "स्वास्थ्य आपके द्वार" स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिस लाइन क्षेत्र व आसपास के नागरिकों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जांच की गई। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली, समय पर उपचार और टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड की जानकारी देकर उनके कार्ड बनाए गए। शिविर को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष अनुराग जी का विशेष सहयोग रहा, वहीं पुलिस लाइन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जनसहभागिता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कैंप के आंकड़े -
कुल स्वास्थ्य जांच - 45
बीपी जांच - 44
शुगर जांच - 29
आभा कार्ड से लाभार्थी - 10
आयुष्मान कार्ड बने - 2
शिविर के उपरांत कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई, विभिन्न कक्षों में संचालित सुविधाओं और आमजन को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली और मरीजों को बेहतर व सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment