Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 27, 2026

पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को दबोचा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

जानीखुर्द। पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाने में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने साथी की मदद से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर घटना को अंजाम दिया। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 सितंबर को सिवालखास पुल के पास से कामिल पुत्र अफसर निवासी सालेह नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here