Breaking

Your Ads Here

Friday, September 25, 2026

एक करोड़ 40 लाख की लागत से खरखौदा में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी



नगर विकास मंत्रालय से प्रस्ताव पारित, नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष त्यागी की मांग पर मिली स्वीकृति


नित्य संदेश ब्यूरो

खरखौदा। कस्बे के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। नगर में करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर विकास मंत्रालय से प्रस्ताव पारित हो गया है। नगर पंचायत की ओर से लाइब्रेरी के निर्माण के लिए कोल रोड स्थित साइ मंदिर के समीप 647 वर्ग मीटर  जमीन का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी नगर विकास मंत्रालय से  स्वीकृति हो गई हैं।


नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष त्यागी ने बताया कि उन्होंने नगर विकास मंत्री से कस्बे में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण की मांग की थी। प्रस्ताव पारित होने के बाद अब नगर के विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी बनने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। यहां डिजिटल संसाधनों के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी की स्वीकृति नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें अध्ययन के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।


इन्होंने कहा

“प्रस्तावित डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को कंप्यूटर, हाईस्पीड इंटरनेट, ई-बुक, डिजिटल अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संसाधन, स्मार्ट स्क्रीन, शांत अध्ययन कक्ष और ऑनलाइन अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।”

मनीष त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष, खरखौदा



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here