Breaking

Your Ads Here

Friday, September 18, 2026

गुरु तेग बहादुर स्कूल ने 3 विकेट से जीता मैच


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर एकेडमी के मैदान पर अक्तूबर के पहले सप्ताह से प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर एकेडमी में प्रतिदिन वार्मअप मैच का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी स्कूल की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल की टीम ने 3 विकेट से मैच जीता।


गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। इसमें रिहान ने 72, अली ने 41, राहुल ने 37, आदित्य ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हिमांशु ने 5 विकेट लिए। पार्थ ने दो, आरिश ने दो व वैभव ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने 18.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए और 3 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अजय ने 58, पार्थ ने 48, आरिश ने 42, आयुष ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अविरल ने तीन, शौर्य ने तीन विकेट लिए। 


क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर एंट्री प्राप्त हो रही है। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में एंट्री ली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी जूनियर वर्ग में एक मैच दोपहर में खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here