Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 2, 2026

पिस्टल-तमंचों के साथ 3 असलहा तस्कर गिरफ्तार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने डिवाइडर रोड पर चेकिंग के दौरान तीन शातिर बदमाशों को एक पिस्टल, दो तमंचों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।


एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजय शुक्ला की टीम ने अध्ययन कट के पास जावा बाइक सवार हिमांशु लोधी, शिवम शर्मा उर्फ आवारा पंडित और वंश लोधी को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से .32 बोर की पिस्टल, दो 315 बोर के तमंचे, चार जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि वे हथियार देवेन्द्र नाम के सप्लायर से लाकर पिस्टल 70-80 हजार और तमंचा 9-10 हजार में बेचते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। पकड़ा गया शिवम शातिर बदमाश है, जिस पर गैंगस्टर व लूट सहित 8 केस दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here