Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 2, 2026

जोन क्रमांक 1 में रिमूव्हल कार्रवाई, सड़क चौड़ीकरण में बाधक 07 मकान के फ्रंट से अवैध निर्माण हटाया


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। आयुक्त  क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार शहर में किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

भवन अधिकारी आनंद रैदास ने बताया कि जोन क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 10 के अंतर्गत बाणगंगा मेन रोड के पास बादल का भट्टा रोड चौड़ी करण का कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण में पूर्व में भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी तथा शेष रहे भवन स्वामी को भी सड़क चौड़ी करण में बाधक निर्माण हटाने के नोटिस जारी किए गए थे।

निगम द्वारा जारी नोटिस के पश्चात भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर आज बादल का भट्टा रोड पर सड़क चौड़ीकरण में बाधक 7 मकान के फ्रंट निर्माण में किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी के माध्यम से हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी श्री आनंद रैदास, भवन निरीक्षक श्री मयंक पवार, रिमूवल, सहायक श्री बबलू कल्याणे एवं अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here