नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। त्योहारों से पहले अवैध और असुरक्षित पटाखा भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना रोहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कस्बा रोहटा स्थित गोदामों से करीब 35 लाख रुपये की कीमत के तैयार पटाखे और पटाखा बनाने की सामग्री बरामद कर सीज कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के निर्देशन में SP देहात के निर्देशन और CO सरधना के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना रोहटा पुलिस टीम ने गौरव मोहन पुत्र मोहन लाल अग्रवाल निवासी 56 केसरगंज मंडी, गेट नं-01, थाना रेलवे रोड, मेरठ के रोहटा स्थित गोदामों की सघन तलाशी ली।
जांच में मिलीं बड़ी खामियां -
पुलिस जांच में गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं -
1. निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप भंडारण नहीं किया जा रहा था।
2. अग्निशमन और अन्य सुरक्षा व्यवस्था का अभाव मिला। 3. विभिन्न प्रकार की ज्वलनशील सामग्री और तैयार पटाखों को असुरक्षित तरीके से एक साथ रखा गया था।
4. विद्युत व्यवस्था में अनियमितताएं मिलीं।
5. मौके पर अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा संबंधी NOC और अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके।
6. गोदाम का स्टॉक रजिस्टर भी मौके पर मौजूद नहीं था और मांगने पर भी प्रस्तुत नहीं किया गया।
7. कुछ सामग्री के खरीद-बिक्री के बिल, परिवहन संबंधी कागजात भी नहीं मिले।
बरामद सामग्री का कुल वजन कई टन बताया जा रहा है।पुलिस ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को देखते हुए समस्त सामग्री को नियमानुसार सीज कर सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया है। सामग्री के स्रोत, खरीद-बिक्री, भंडारण और परिवहन को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस ने बरामद सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही बिजली विभाग, फायर विभाग से NOC और स्टॉक रजिस्टर, बिल-वाउचर का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment