Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 26, 2026

सपा के संस्थापक सदस्य राम गोविंद चौधरी के निधन पर नगर निगम पार्षद कक्ष में श्रद्धांजलि सभा, 2 मिनट का मौन रखकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। समाजवादी पार्टी के आठ बार के विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री राम गोविंद चौधरी के निधन पर आज नगर निगम मेरठ के पार्षद कक्ष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

पूर्व पार्षदों की ओर से 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री चौधरी समाजवादी आंदोलन के जनक थे और समाजवादी विचारधारा के प्रणेता थे। वे जीवन पर्यन्त किसानों, मजदूरों, दस्तकारों, बुनकरों, महिलाओं, छात्रों, व्यापारियों, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग की मजबूत आवाज रहे। उनके निधन से राजनीति में जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। वे मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके जाने से राजनीतिक जगत सूना हो गया है। वे बेबाक छवि के राजनेता थे। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता व वरिष्ठ कार्यकर्ता अफजाल सैफी, अहसान अंसारी, मो. मोबीन, अमर कुमार जाटव, अमर कुमार, परवेज खान, मुस्तफा, रोशन अंसारी, कुलदीप पार्षद सहित अन्य पूर्व पार्षदगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here