नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मेरठ यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व 04 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित शहर के
प्रमुख मार्गों, बाजारों और कार्यक्रम स्थलों पर देर रात तक आवागमन करते हैं। शहर
के विभिन्न स्थानों पर मेले और आकर्षक झांकियों का भी आयोजन किया जाता है। श्रद्धालुओं
और आमजन के सुरक्षित और सुगम आवागमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने बड़ा फैसला
लिया है। 04 सितंबर को मेरठ शहर में भारी वाहनों के लिए निर्धारित नो-एंट्री का
समय बढ़ा दिया गया है। पहले यह समय रात 10 बजे समाप्त होता था, जिसे अब
बढ़ाकर रात 2 बजे तक कर दिया गया है। इस अवधि में किसी भी भारी वाहन को
शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यातायात पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अपील
की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

No comments:
Post a Comment