Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 8, 2026

पीवीवीएनएल मुख्यालय में जन-सुनवाई आयोजित, 26 शिकायतों पर हुई सुनवाई

 

नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) के निर्देशन में मंगलवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मुख्यालय, ऊर्जा भवन, विक्टोरिया पार्क, मेरठ के सभागार में सम्भव कार्यक्रम के अंतर्गत जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।



जन-सुनवाई में मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए उपभोक्ताओं ने अपनी विद्युत संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान कुल 26 प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इनमें विद्युत बिल, बिल भुगतान, मीटर संबंधी शिकायतें, नए कनेक्शन, नाम परिवर्तन तथा पीडी से संबंधित मामले शामिल रहे। बिल संबंधी शिकायतों पर मीटर रीडिंग की जांच कर नियमानुसार बिल संशोधन और मीटर व नए कनेक्शन से संबंधित मामलों में आवश्यक जांच कर नियमानुसार समाधान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।



मेरठ क्षेत्र से विनोद कुमार, ओमवीर सिंह, सरिता, मनोज कुमार, नितिन, वली अल्लाह, सीमा त्यागी, मो. अरशद, मदन पाल, चंद्रशेखर, कुमकुम, सुनील सहित अन्य उपभोक्ताओं ने अपने प्रकरण प्रस्तुत किए।जन-सुनवाई में मुख्य अभियंता मो. सगीर, राजेश कुमार, राजकुमार, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्र, अधीक्षण अभियंता आदर्श कौशल, मनोज कुमार, अभिषेक सिंह तथा अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला, प्रशांत सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here