नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आर.एम. स्कूल, महादेव की छात्राओं ने कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह से भेंट कर उत्तर प्रदेश एवं नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 21,000 रुपये की सहयोग राशि सौंपी।
जिलाधिकारी ने छात्राओं के इस सराहनीय एवं मानवीय प्रयास की प्रशंसा की। विद्यालय की छात्राएं जानवी सोम, तपस्या, स्वाति, जानवी एवं अवंतिका ने इस नेक कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली वशिष्ठ तथा वरिष्ठ शिक्षक गौरव गुप्ता ने छात्राओं के इस सामाजिक एवं मानवीय कार्य पर गर्व व्यक्त किया। यह पहल विद्यार्थियों में मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। सभी छात्राएं एवं विद्यालय परिवार इस पुनीत कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment