रवि गौतम
नित्य संदेश, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री) मोहसिन रजा से उनके कार्यालय इंदिरा भवन, लखनऊ में अखिल भारतीय नारी शक्ति एकता मंच के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर बुके देकर सम्मानित किया।
प्रतिनिधिमंडल में संगठन की राष्ट्रीय सचिव एवं समाजसेविका शमा परवीन (निवासी मुरादपुर, हापुड़), राष्ट्रीय अध्यक्ष सहनुमा चौधरी, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक तालिब चौधरी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव शमा परवीन ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। देहात क्षेत्र में भी महिलाएं पुरुषों के मुकाबले शिक्षा, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षित महिला आज देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, आईएएस, आईपीएस जैसे ऊंचे पदों पर आसीन है, यह सब शिक्षा की बदौलत है। उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से संगठन को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की अपील की।
No comments:
Post a Comment