Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह : शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर 160 शिक्षकों को किया सम्मानित

• गुरु के पास सब बातों का उत्तर होता है-राष्ट्रीय कवि सत्तन


• शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए अभी बहुत काम करना शेष है- महापौर


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। सामान्य प्रशासन प्रभारी श्री नंदकिशोर पहाडिया ने बताया कि  प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, माननीय जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, राष्ट्रकवि सत्यनारायण सतन जी, पूर्व रिटायर शिक्षक  मदन मोहन महापौर  पुष्यमित्र भार्गव एवं सांसद शंकर लालवानी द्वारा आज रविन्द्र नाटय गृह में मां सरस्वती एवं श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 160 से अधिक मान. शिक्षक गण को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया, महापौर परिषद सदस्य  नंदकिशोर पहाड़िया,  निरंजन सिंह चौहान,  अश्विनी शुक्ल, पार्षद श्री योगेश गेंदर ,श्री कमल वाघेला, श्रीमती कंचन गिदवानी, सुश्री रूपाली पेंढारकर, पराग कौशल,  भरत रघुवंशी, अपर आयुक्त  मनोज पाठक एवं बड़ी संख्या में शिक्षक गण एवं अन्य उपस्थित थे। 


इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण के दौरान सामान्य प्रशासन प्रभारी श्री नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार नगर निगम इंदौर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया जाता है, उन्होंने कहा कि जीवन की राह दिखाने वाले शिक्षक होते हैं और उनके सम्मान समारोह पर मैं उनको नमन करता हूं आज नगर निगम इंदौर द्वारा शहर के विभिन्न शासकीय स्कूल के 160 से अधिक प्रिंसिपल, अध्यापक, शिक्षकों का सम्मान किया गया है एवं सम्मान के पश्चात सभी शिक्षकों के लिए स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया। 

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय  ने कहा कि गुरु के पास सब चीज़ का उत्तर है और गुरु यह जानता है। बचपन में ही कि मेरे शिष्य की दौड़ कहां तक है? चाणक्य ने चन्द्रगुप्त को जंगल से पकड़कर उसको राजा चंद्रगुप्त बनाया।  गुरु समाज के अंदर एक नौकरी पेशा व्यक्ति नहीं गुरु का स्थान हमारे समाज में बहुत ऊपर है आप सोचिए इकलौते द्रोणाचार्य को गुरु मानकर एकलव्य एक बड़ा धनुर्धर बन गया। शिक्षक दिवस ये कोई सामान्य बात नहीं हमारे यहां गुरुओं का सम्मान हमारे बचपन से ही हमको सिखाते थे के माता पिता और गुरु तीनों के चरण स्पर्श कर तीनों ने आपको आशीर्वाद दे दिया तो भगवान के मंदिर जाने की जरूरत नहीं, आज सभी शिक्षकों को में सादर वंदन करता हूं।

जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने कहा कि राष्ट्रपति श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं, में आप सभी को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से नमन करता और शुभकामनाएं देता हू, आप जानते हैं, भारत देश को विकसित भारत बनाने का जो सपना देखा है इसको हमारे शिक्षक पूरा कर सकते हैं, क्योंकि इस दौर में पूरी दुनिया वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी के दौड़ में निरंतर आगे बढ़ रही है। उसमें हमारे गुरुजनों  उस कठिनाई के बावजूद भी, राष्ट्र की धरोहर को विद्यार्थियों को जो ज्ञान संस्कार, आस्था, विश्वास की पढ़ाई करा रहे हैं, मैं ऐसे शिक्षकों को शाश्वत नमन करता हूँ।

राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि एक शिक्षक के पास सब उत्तर होते हैं,  शिक्षक की कोई पूंजी नहीं है उसके विद्यार्थी ही उसकी पूंजी होते हैं, गुरु ब्रह्मा,  गुरु विष्णु गुरु महेश्वरा,  शिक्षक की कोई चरित्रावली क्या लिखेगा जो दूसरों के बच्चों को पढ़ाते पढ़ाते, एक साइकिल पर बैठकर के बीस किलोमीटर गांव की यात्रा कर बच्चों को पढ़ाते हैं। शिक्षक साक्षात मां सरस्वती का रूप है जो अंधकार के सारे बंधन को हटा देता है, शिक्षक के मन में विद्यार्थी के साथ ही सभी के लिए अच्छा भाव रहता है उन्होंने कहा कि गुरु गुरु होता है कभी लघु नहीं होता है और जो लघु हो जाए वह गुरु नहीं होता , शिक्षक को हमेशा आत्म संतोषी होना चाहिए । मैं आप सभी शिक्षक को नमन करता हूं।

महापौर ने कहा कि शिक्षक के बिना आपका जीवन अधूरा है, आप जिस भी पद पर जहां भी पहुंचते हैं वह सब शिक्षक का दिया ही हुआ है, आज शिक्षक दिवस के अवसर पर में आप सभी शिक्षकों को सबसे पहले प्रणाम करता हूँ और पूरे शहर की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि बच्चों को पढ़ाने का, जो सबसे कठिन काम है उसको आप जिस भाव से कर रहे हैं।

महापौर  भार्गव ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दो मूलभूत काम ऐसे हैं जिसमें अभी हमको बहुत लंबा रास्ता तय करना अभी भी इंदौर में मध्य प्रदेश में देश में कई सारे स्कूलों, स्मार्ट और सर्व सुविधा युक्त बनाने की जरूरत बाकी है, लेकिन उन अभाव में भी बच्चों को बनाने का काम जो आपने किया है । महापौर श्री भार्गव ने कहा कि 06 मॉडल स्कूल बनाने के लिए कहा था, हमारे 12 मॉडल्स स्कूल इंदौर में तैयार किए हैं। और कम से कम 1/2 दर्जन से ज्यादा स्कूलों को अपग्रेड करने का काम किया, कई सारे स्कूलों को स्मार्ट बनाने का काम किया, लेकिन रिसोर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा आवश्यकता है तो शिक्षक की जो बच्चों को मिट्टी के ढांचे से निकालकर भारत माता का सच्चे सपूत बनाए वो काम आप कर रहे हैं, इसलिए मैं आपको प्रणाम करता हूं।


सांसद  शंकर लालवानी ने कहा कि  शिक्षकों का दायित्व बड़ा है आने वाली पीढ़ी का निर्माण में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here