रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर की सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में होने वाले 15वें गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ विशाल गणेश प्रतिमा के आगमन शोभा यात्रा के साथ हुआ।
आयोजक गौरव गर्ग, आशीष, पुनीत, अंकित, मोहित, राहुल, आयन, पीयूष के सहयोग से आयोजित शोभा यात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने पूजा अर्चना कर किया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान में संपन्न हुई। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा जलपान की व्यवस्था की गई।
इस बार का उत्सव पांच दिन चलेगा। मंगलवार को रात्रि 7 बजे संगीतमय सुंदर कांड पाठ होगा। बुधवार को राधा रानी का रसमय संकीर्तन होगा, जिसमें ब्रज रसिक शिवम कौशिक राधा रानी का गुणगान करेंगे। गुरुवार को सदर काली मां मंदिर के सेवादारों द्वारा विशाल नगाड़ों के साथ बप्पा की महाआरती होगी तथा शुक्रवार को बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में थानाप्रभारी केदार सिंह एवं समस्त पुलिस स्टाफ का सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment