Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 15, 2026

धर्मशंख पाक्षिक की 14वीं वर्षगांठ पर दैनिक संस्करण का शुभारंभ

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। छीपी टैंक स्थित चेतन मेडिकल कॉम्प्लेक्स पर हिंदी समाचार पत्र धर्मशंख पाक्षिक की 14वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संपादक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दीं और धर्मशंख के प्रथम दैनिक संस्करण का विमोचन कर दैनिक धर्मशंख का शुभारंभ किया।

इस मौके पर संपादक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि वर्ष 2012 में जब धर्मशंख पाक्षिक का प्रथम संस्करण जारी किया गया था, तब यह नहीं सोचा था कि यह समाचार पत्र इतना लंबा सफर तय करते हुए दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि आज दैनिक धर्मशंख का पहला संस्करण जारी हुआ है और हमें पूर्ण विश्वास है कि पाक्षिक के साथ-साथ दैनिक के रूप में भी धर्मशंख समाचार पत्र मेरठ में शीघ्र ही अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में शिवसेना जिला प्रमुख संदीप गर्ग, विपणन समाचार पत्र के संपादक सुशील गांधी, दिनेश कुमार सिंघल, प्रभाष रस्तोगी, बी.बी. नागर, कमल प्रजापति, अवनीश आर्य, सनी प्रधान, शौकत सलमानी, शिक्षा देवी, योगेश कौशिक, पंकज गुप्ता, अशरफ अंसारी, दीपक, रश्मी कोरी, सूरज कुमार, अमित चौहान, विनोद कुमार, जसवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here