नित्य संदेश ब्यूरो
गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान एवं विम्स के संयुक्त तत्वाँधान में 12 दिनों तक चलने वाले ’’गणपति उत्सव’’ का भव्य/दिव्य शुभारम्भ हो गया।
गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ यह दिव्य सांस्कृतिक आयोजन अनन्त चतुर्थी/विसर्जन तक चलेगा। इस बारह दिवसीय गणपति उत्सव में नासिक से आये मशहूर ’’गणपति बैन्ड’’, राजस्थान घराने के क्लासिकल सिंगर डाॅ0 पं0 शिवदर्शन दुबे की भजन संध्या, प्रस्तुति पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा जी का गणपति जी पर आध्यात्मिक विशलेषण, विख्यात ओज कवि डाॅ0 राहुल अवस्थी एवं डाॅ0 चेतन आनन्द की प्रस्तुति समेत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित होगें।
गणपति उत्सव के प्रथम दिवस पर शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, डाॅ0 मधु चतुर्वेदी, विम्स कल्चर कमेटी की चैयरपर्सन डाॅ0 सुप्रीति भटनागर समेत हजारों छात्र-छात्राओं ने गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा को ढोल नगाडो एवं आतिशबाजी के बीच संस्थान के इकोपार्क स्थित विशाल पूजा पंडाल में पंडित आचार्य रामनिवास शास्त्री सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना करके, एवं गणपति जी की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया।
इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में संस्थान में छात्र-छात्राओं ने गणपति जी के भजनों एवं गीतो ’’देवा श्री गणेश देवा, घर में पधारो गजानन जी म्हारे घर में पधारो, मोरिया रे मोरिया, देवा ओ देवा गली गली में तेरे नाम का है शोर, तेरी जय हो गणेश आदि पर शानदार प्रस्तुतियां देकर ’’गणपति उत्सव’’ के शुभारम्भ को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, वित्त निदेशक युवराज सिंह, प्रतिकुलपति डाॅ0 मानस रंजन, कुलसचिव डाॅ0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डीन एम0एच0 प्रभु, एम0एस0स डाॅ0 शिरिश पाटिल, विम्स कल्चरल कमेटी की चैयरपर्सन डाॅ0 सुप्रीति भटनागर, डाॅ0 रोहन सुरैना, डाॅ0 प्रणव ठाकरे, मिहिर धावेल, संकल्प जैन, एस0एस0 बघेल, मुख्य आयोजक डाॅ0 अनिकेत पंत, डाॅ0 वेदान्त घाघरे, डाॅ0 अभिषेक कटियार, डाॅ0 आईना माथुर, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment