नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा मेरठ के द्विवार्षिक चुनाव (2026-2028) गुरुवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चुनाव जिला चुनाव अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में कराए गए।
चुनाव में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. जगमोहन (प्रदेश उपाध्यक्ष) व
डॉ. प्रवीण कुमार (प्रदेश वित्त सचिव) मौजूद रहे। इस दौरान अपर निदेशक डॉ. मनोज
सेन, डॉ. पी.पी. सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह एवं सीएमओ डॉ. राम प्रसाद सहित स्वास्थ्य
विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
चतुष्कोणीय मुकाबले में जीते डॉ. सुधीर
अध्यक्ष पद पर हुए चतुष्कोणीय मुकाबले में डॉ. सुधीर कुमार ने 46
मतों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष (सामान्य) पद पर डॉ. यशवीर सिंह, उपाध्यक्ष
(महिला) पद पर डॉ. निश्मा गुप्ता तथा सचिव पद पर डॉ. आशीष
गर्ग विजयी रहे। इससे पूर्व वित्त सचिव पद पर डॉ. सुनील कुमार, संपादक पद पर
डॉ. रविशंकर शर्मा और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. ओंकार निषाद निर्विरोध
निर्वाचित हो चुके हैं। नतीजे घोषित होते ही नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का
माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

No comments:
Post a Comment