Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 5, 2026

MCU ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप 50 यूनिवर्सिटी में अकेली मीडिया यूनिवर्सिटी

• नए सत्र का शुभ समाचार

नित्य संदेश, भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल को इंडिया टुडे बेस्ट यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में टाॅप 50 यूनिवर्सिटी में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि एमसीयू देश का पहला और पुराना सरकारी विश्वविद्यालय है जो मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता और मीडिया जैसे विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अध्ययन एवं रिसर्च के लिए स्थापित हुआ था। वर्तमान में एमसीयू के परिसरों में कंप्यूटर एवं आईटी, न्यू मीडिया टेक्नालाजी, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग तथा प्रबंधन आदि प्रोफेशनल और इंडस्ट्री ओरिएंटेड विषयों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों का संचालन होता है। इस रैंकिंग में देश के टाॅप 10 मास कम्युनिकेशन यूनिवर्सिटी में एमसीयू को शामिल किया गया है। साथ ही इस रैंकिंग में एमसीयू टाॅप 50 यूनिवर्सिटी में एकमात्र मीडिया यूनिवर्सिटी के रूप में शामिल है। 

रैंकिंग सर्वे में विश्वविद्यालय श्रेणी में एमसीयू शिखर के 40वें विश्वविद्यालय के रूप में शामिल किया गया है। पिछले वर्ष की सूची में एमसीयू 43वें स्थान पर था। 

ब्रांड रेप्युटेशन और गर्वनेंस, अकादमिक रिसर्च एक्सिलेंस, इन्फ्रास्ट्रक्चर, लीडरशिप तथा स्टूडेंट प्लेसमेंट आदि विविध मापदंडों पर हुई इस देशव्यापी रैंकिंग में एमसीयू ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। इस प्रदर्शन पर एमसीयू के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय लगातार अकादमिक गुणवत्ता एवं शैक्षणिक उन्नयन की दिशा में प्रयासरत है। देश में मीडिया पाठ्यक्रम संचालित करने वाले विश्वविद्यालयों में एआई को अपने पाठ्यक्रमों में समाहित करने में एमसीयू अग्रणी रहा है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों में भी खुशी व्याप्त है। 

— प्रो. पवित्र श्रीवास्तव

विभागाध्यक्ष, जनसम्पर्क

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here