Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 19, 2026

मेरठ में खेल उद्योग को नई तकनीक से जोड़ने पर मंथन, Industry Meet & National Seminar का सफल आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आज ब्रावुरा कन्वेंशन सेंटर में Sports Goods Manufacturing Forum के तत्वावधान में "Industry Meet & National Seminar on the Manufacturing Techniques" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में खेल सामग्री उद्योग से जुड़े निर्माताओं, उद्यमियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खेल सामग्री निर्माण में नवीनतम तकनीकों, नवाचार, गुणवत्ता सुधार और भारतीय खेल उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल ने कहा कि मेरठ का खेल उद्योग देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निर्माताओं को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़कर इस उद्योग को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। सरकार खेल उद्योग के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और स्थानीय उद्यमियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

फोरम के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य मेरठ के खेल उद्योग को नई तकनीक से जोड़ना और निर्यात को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योग से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here