Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 4, 2026

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ: भारत का होमग्रोन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश के लिए अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अंतर्गत डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और मार्केट एक्सेस में लगातार निवेश करके राज्य के एमएसएमई, कारीगरों, किसानों और एंटरप्रेन्योर्स को भारत की डिजिटल ईकॉनॉमी से जोड़ रहा है। 

फ्लिपकार्ट ने राज्य के 8.5 लाख से अधिक सेलर्स को समर्थ बनाया है और लगभग 7 लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरियों का निर्माण किया है। फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश के साथ लगातार आगे बढ़ते हुए राज्य को एंटरप्रेन्योरशिप, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल कॉमर्स के सबसे गतिशील केंद्रों में से एक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वाराणसी के सिल्क लूम से लेकर लखनऊ के चिकनकारी एटेलियर्स और मुरादाबाद की ब्रासवेयर वर्कशॉप्स तक उत्तर प्रदेश के कारीगरों और एंटरप्रेन्योर्स को डिजिटल कॉमर्स के माध्यम से नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। वो भारत में स्थानीय व्यवसायों और ग्राहकों के साथ कनेक्ट हो रहे हैं और राज्य में आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान दे रहे हैं।
 

फ्लिपकार्ट नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश सरकार के साथ अपने निरंतर सहयोग के तहत: फ्लिपकार्ट ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कल्याण कृष्णमूर्ति ने मुख्य कॉर्पोरेट मामलों के अधिकारी (Chief Corporate Affairs Officer) रजनीश कुमार के साथ आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रति फ्लिपकार्ट की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता जताई और राज्य के डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के अवसरों पर चर्चा की। इस बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs), कारीगरों, किसानों और उद्यमियों के लिए बाजार तक पहुंच बढ़ाने, रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने, डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने और राज्य में सतत आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता भी सामने आई।

राज्य के विकास में योगदान देने पर गर्व
फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश भारत के सबसे अधिक उद्यमशील और गतिशील राज्यों में से एक है। पिछले सालों में हमने टेक्नोलॉजी और डिजिटल कॉमर्स की मदद से इस राज्य के एमएसएमई, कारीगरों, किसानों और एंटरप्रेन्योर्स के लिए मार्केट एक्सेस बढ़ाई है, सप्लाई चेन को मजबूत किया है और आजीविकाओं का निर्माण किया है। अपने इस सफर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए हम उनके आभारी हैं। इससे इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और इन्वेस्टमेंट के वातावरण को बढ़ावा मिला है। भारत के होमग्रोन ईकॉमर्स मार्केटप्लेस के रूप में फ्लिपकार्ट को उत्तर प्रदेश के व्यवसायों, समुदायों और ग्राहकों को अवसर प्रदान करके राज्य के विकास में योगदान देने पर गर्व है।’’

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here