Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. हार्डीकर की पुण्यतिथि मनाई

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सेवादल के संस्थापक डॉक्टर एन.एस. हार्डीकर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर ने डॉ. हार्डीकर के जीवन और कांग्रेस सेवादल के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवा दल की स्थापना 1923 में हुई थी और पंडित जवाहरलाल नेहरू इसके पहले अध्यक्ष बने थे। 1924 में बेलगाम अधिवेशन में साफ-सफाई व सुरक्षा का जिम्मा कांग्रेस सेवा दल को दिया गया था, जिससे प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने कहा था कि डॉ. हार्डीकर और कांग्रेस सेवादल के बगैर कांग्रेस का अधिवेशन सफल नहीं हो सकता। इस अवसर पर अनिल प्रेमी, रीना शर्मा, अमित गोयल, पार्षद इकराम चौधरी, हरीश त्यागी, तेजपाल डाबका, सरताज चौधरी, राहत अली, मुस्तकीम, पवन थापा, रोहित कुमार, ओम प्रकाश, मुजाहिद कामिल, अमित शर्मा, प्रदीप लोधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here