Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

डी.एम. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बनाईं रंग-बिरंगी आकर्षक राखियां

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। डी.एम. पब्लिक स्कूल, परीक्षितगढ़ में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता से रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कीं।

बच्चों ने विभिन्न रंगों, मोतियों, रिबन और सजावटी सामग्री का प्रयोग कर सुंदर राखियां बनाईं। इस दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें रक्षाबंधन पर्व के महत्व तथा भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के बारे में विस्तार से बताया। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद सिंह, डायरेक्टर रविंद्र चौधरी एवं भागेश्वरी चौधरी ने बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में कला-कौशल, आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच का विकास होता है।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय त्योहारों एवं संस्कारों से जोड़ना और उनमें प्रेम, भाईचारे तथा सहयोग की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here