Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

सात दिवसीय छड़ियान मेले का धूमधाम से समापन, उत्कृष्ट दुकानदार सम्मानित



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। बुधवार देर रात नगर पंचायत के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय प्रसिद्ध छड़ियान मेले का शांतिपूर्ण और धूमधाम से समापन हो गया। समापन समारोह में मेले में सुंदर और आकर्षक दुकानें सजाने वाले दुकानदारों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि थाना प्रभारी केदार सिंह और चेयरमैन हिटलर त्यागी ने संयुक्त रूप से दुकानदारों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी केदार सिंह ने मेले में आए सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मेले का संपन्न होना सभी के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नगर पंचायत द्वारा ऐसे मेलों का आयोजन इसी रौनक के साथ होता रहेगा, इससे क्षेत्र की अलग पहचान बनती है। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि मेले में महिला, पुरुष और बच्चों ने झूले-झूल कर, खेल-तमाशे देखकर और खरीदारी कर खूब आनंद लिया। उन्होंने कहा कि मेला आपसी भाईचारे का पैगाम है और इसे सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा गोगा जाहरवीर मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने और पूजा-अर्चना से परिवार में खुशहाली आती है और मेले हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान हैं।


मेला अध्यक्ष एवं सभासद पिंकी जाटव ने मेले में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण समापन पर बधाई दी और कहा कि यह मेला हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनकर मनाया गया। समापन कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार रवि गौतम ने किया। इस अवसर पर एसआई अंकुर यादव, सभासद आदेश गुर्जर, संदीप जाटव, कपिल वाल्मीकि, शौकीन ठेकेदार, हेम कुमार, हरिओम, पराग सोनी, विकल नागर, राहुल त्यागी, इमरान तोमर, बॉबी त्यागी, संदीप गौतम, पवन त्यागी, खुशीराम, चंद्रसेन, प्रमोद त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार जैविक त्यागी, आशु सैफी, मुमताज अली, उस्मान अली, विवेक त्यागी, चौधरी लोकेंद्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here