Breaking

Your Ads Here

Monday, August 24, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी को हराया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की।


ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। इसमें रियांश ने 39, माधव ने 40, यश ने 38, रोनक ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में याहया ने तीन, अलकैफ ने तीन, रियांश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.5 ओवर में 160 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से कुश ने 37, श्रेयांश ने 36, यश ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में माधव और अर्नव ने तीन-तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर एक ट्रायल मैच खेला जाएगा। अंडर 17 वर्ग में यह मैच होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here