नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित बी. एस. के. मॉडल स्कूल में रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां तैयार कर भाई-बहन के प्रेम का संदेश दिया।
बच्चों ने चावल, दाल, रुई, रंग-बिरंगे फूल, सितारे, गोटे तथा अन्य सजावटी सामग्री का प्रयोग कर मनमोहक राखियां बनाईं। कुछ विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सामग्री जैसे विभिन्न प्रकार की दालों, पत्तियों, फूलों तथा घास-फूस का उपयोग करके पर्यावरण-अनुकूल राखियां भी तैयार कीं। इस अवसर पर अर्थ, प्रियांशी लोधी, विराज, मृदुल त्रिपाठी, अक्षत सिंह, अवीर, कबीर, देव लोधी, जसप्रीत कौर, सम्भूल, रिज़ा, अवयंश, काव्यांश राजपूत, कुलविंदर, लवप्रीत सिंह, कशिश, नमन, रिद्धि, जसविंदर सिंह आदि विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं रमनप्रीत कौर, सपनदीप कौर, अजनेश, तान्या यादव एवं श्वेता अरोरा का विशेष योगदान रहा।
प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों की सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया तथा आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने बच्चों की सृजनात्मकता एवं कल्पनाशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के बीच प्रेम और स्नेह का पर्व नहीं है, बल्कि यह विश्वास, जिम्मेदारी, सम्मान और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का भी प्रतीक है।
No comments:
Post a Comment