Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 4, 2026

वी एक एक्सक्लुज़िव साझेदारी के साथ अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए लाया स्पाॅटीफाय प्रीमियम


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने आज तीन नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स की घोषणा की है, जिसके साथ यूज़र बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पाॅटीफाय प्रीमियम का लाभ उठा सकते हैं, ये प्लान एक ही रीचार्ज पर प्रीमियम म्युज़िक, एंटरटेनमेन्ट और डेटा के बेहतर फायदे सभी एक साथ देते हैं। ऐसे में ये म्युज़िक के साथ आने वाले सबसे किफ़ायती प्रीपेड प्लान्स हैं। आज के दौर में, खासतौर पर युवा उपभोक्ताओं के लिए म्युज़िक, डिजिटल जुड़ाव का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में स्पाॅटीफाय प्रीमियम को शामिल कर वी ने प्रीमियम म्युज़िक स्ट्रीमिंग को और अधिक सुलभ बना दिया है, अब वी के यूज़र इसके मुख्य रीचार्ज प्लान्स के साथ बिना किसी रूकावट ऐड-फ्री म्युज़िक, आॅफलाईन डाउनलोड्स और आॅडियो की शानदार गुणवत्ता का आनंद उठा सकते हैं।

ज़्यादा एंटरटेनमेन्ट और ज़्यादा डेटा का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किए गए रु435 के वी नाॅन-स्टाॅप हीरो प्रीपेड प्लान के साथ अब स्पाॅटीफाय प्रीमियम भी मिलता है, जिसके लिए कोई अतिरिक्त कीमत नहीं चुकानी पड़ती, साथ ही अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड 4जी/5जी काॅल्स, रोज़ाना 100 एसएमएस, जियोस्टार (मोबाइल) और 28 दिनों की वैलिडिटी तो है ही। यह प्लान एक ही रीचार्ज पर प्रीमियम म्युज़िक, एंटरटेनमेन्ट और निर्बाध कनेक्टिविटी- सभी कुछ एक साथ लेकर आता है, ऐसे में यह उन उपभोक्ताओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो कंटेंट का इस्तेमाल बहुत ज़्यादा करते हैं। प्रीमियम म्युज़िक स्ट्रीमिंग को और भी सुलभ बनाते हुए अब रु250 का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड काॅल्स, 300 एसएमएस और बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पाॅटीफाय प्रीमियम के फायदे देता है। इसके अलावा वे उपभोक्ता जो टाॅप-अप करना चाहते हैं, उनके लिए रु230 का पैक बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पाॅटीफाय प्रीमियम तथा 20 से अधिक ओटीटी प्लेटफाॅम्र्स जैसे जियोस्टार, ज़ी5, सोनीलिव, फैन कोड, लायन्सगेट प्ले का आसान एक्सेस लेकर आया है। इस पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30जीबी हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है, तो उपभोक्ता बिना किसी रूकावट के अपने पसंदीदा कंटेंट का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इन सभी फायदों को एक्टिवेट करने के लिए यूज़र को सिर्फ एक एलिजिबल पैक के साथ रीचार्ज करना होता है। इसके बाद वी ऐप में एक्टिव सर्विसेज़ के तहत ‘क्लेम बेनेफिट्स’ पेज को नेविगेट करें, ‘क्लेम’ पर क्लिक करके स्पाॅटीफाय प्रीमियम पर जाएं, स्पाॅटीफाय अकाउंड क्रिएट करें या साईन-इन करें, और तुरंत आपका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन अनलाॅक हो जाएगा। स्पाॅटीफाय प्रीमियम के फायदे वी रीचार्ज सायकल के साथ लिंक होंगे और पैक खत्म होने पर जब आप नया एलिजिबल रीचार्ज पैक खरीदेंगे तो ऐड-फ्री स्ट्रीमिंग का अनुभव जारी रहेगा। वी के यूज़र अपने मौजूदा स्पाॅटीफाय क्रेडेन्शियल्स का उपयोग कर या नया स्पाॅटीफाय अकाउंट बनाकर भी वी ऐप के ज़रिए इन फायदों को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।

ये सभी पेशकश म्युज़िक के फायदों के साथ वी के नए प्रीपेड प्लान्स को और ज़्यादा किफ़ायती बनाती हैं, जिससे उपभोक्त वाॅइस एवं डेटा के साथ-साथ स्पाॅटीफाय प्रीमियम का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस नई पेशकश ने वी के एंटरटेनमेन्ट पोर्टफोलियो को और अधिक मजबूत बना लिया है, जिसमें पहले से प्रीपेड एवं पोस्टपवेड प्लान्स के साथ अग्रणी ओटीटी प्लेटफाॅम्र्स जैसे नेटफ्लिक्स, एमज़ाॅन प्राइम, जियोहाॅटस्टार, सोनीलिव, ज़ी 5 का एक्सेस शामिल है। अब स्पाॅटीफाय प्रीमियम को शामिल करके वी प्रीमियम एंटरटेनमेन्ट पेशकश का विस्तार जारी रखे हुए है और उपभोक्ताओं को म्युज़िक, मुवीज़, स्पोर्ट्स एवं टीवी एंटरटेमेन्ट के ज़्यादा सुविधाजनक विकल्प दे रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here