Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 25, 2026

दिग्विजय भाटी प्रकरण: गुर्जर महासभा ने पुलिस जांच की जगह न्यायिक जांच की मांग उठाई


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। दिग्विजय भाटी प्रकरण में न्यायिक जांच की मांग को लेकर आज अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (1908), मेरठ इकाई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

महासभा के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना-पत्र दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त, निष्पक्ष और स्वतंत्र होनी चाहिए। संगठन ने मांग की है कि पुलिस जांच के बजाय इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए, ताकि वास्तविकता सामने आ सके और पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।महासभा ने अपने ज्ञापन में कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी पक्ष विशेष का समर्थन करना नहीं है, बल्कि निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित कराना है। प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल न्यायिक जांच के आदेश पारित करने और जांच को पारदर्शी रखने का आग्रह किया गया है।

जिलाधिकारी की गैर-मौजूदगी में उनके प्रतिनिधि ने ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मनोज चपराना, राष्ट्रीय सचिव कुशल पाल मावी, सुरेंद्र नागर, सुभाष गुर्जर, रॉबिन गुर्जर, नीरज गुर्जर खौंजापुर, रॉबिन गुर्जर अट्टा, शक्ति सिंह गुर्जर अधिवक्ता, आशीष गुर्जर सहित राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विनय प्रधान द्वारा दी गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here