Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 25, 2026

बी.पी. मंडल की 108वीं जयंती 'संविधान बचाओ-आरक्षण बचाओ दिवस' के रूप में मनाई गई

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। समाजवादी पार्टी दक्षिण विधानसभा एवं पूर्व पार्षद दल, नगर निगम मेरठ की ओर से आज महान समाजवादी विचारक, पिछड़ों के मसीहा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल यानी बी.पी. मंडल की 108वीं जयंती संविधान बचाओ-आरक्षण बचाओ दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर बी.पी. मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद ने की, जबकि संचालन वार्ड 81 के सपा अध्यक्ष नन्हे खान ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बी.पी. मंडल के जीवन पर प्रकाश डाला और युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक यानी पीडीए और आरक्षण को बचाना ही बी.पी. मंडल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा गया कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर वोटों का तुष्टिकरण कर रही है और केवल आस्था व हिंदू-मुस्लिम के नाम पर सत्ता हथियाना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। पीडीए को पाकिस्तान बताने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया को सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी ने 'भाजपा भाग जाओ पाकिस्तान' का सही जवाब दिया है। भाजपा सरकार जेन-जी और पीडीए से घबराकर उल्टे-सीधे बयान दे रही है और अब उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन की सरकार बनाकर देश-प्रदेश का नौजवान अपने अपमान का बदला लेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौधरी आस मोहम्मद, नन्हे खान, कृष्ण कुमार जाटव, सचिन कुमार, मोहम्मद आसिफ, अनस सैफी, चौधरी सरफराज तोमर, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इमरान, आसमा कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here