नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उन्नत भारत अभियान सेल द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर दयाल अपना घर आश्रम, मेरठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में रह रहे बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाकर स्नेह, अपनत्व एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के सामाजिक दायित्व के तहत आज का कार्यक्रम आयोजित कर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया । कुलसचिव प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह ने रक्षाबंधन को प्रेम, सुरक्षा, सहयोग एवं भाईचारे का पर्व बताया। डीन टेक्नोलॉजी प्रोफ आर के सोनी तथा SCRIET के निदेशक प्रोफेसर नीरज सिंघल ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम संयोजक एवं उन्नत भारत अभियान सेल के समन्वयक इंजीनियर आशुतोष मिश्रा ने आश्रम की प्रबंधन टीम को कार्यक्रम में सहयोग देने तथा सेवा एवं स्वच्छता कार्यों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में इंजीनियर पारुल, डॉ. निधि चौहान, इंजीनियर प्रत्युष उपाध्याय, सोनू एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment