नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कमिश्नरी पार्क में आयोजित दलित पंचायत में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा मेरठ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल को रात ही गिरफ्तार कर लिए जाने की घटना सामने आई है।
इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया
व्यक्त करते हुए कहा गया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए उसकी मांग करना और अपने
हक की लड़ाई लड़ना आज के दौर में बहुत मुश्किल हो चुका है। यह सत्ता का दुरुपयोग है
और लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बयान में कहा गया, "मैं
इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूँ। सरकार और प्रशासन से मांग है कि
रवि गौतम और दिग्विजय भाटी की सभी जायज मांगों को तत्काल पूरा किया जाए और सभी को लोकतांत्रिक
तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सुनिश्चित किया जाए।" अंत में कहा गया कि डराकर
आवाज नहीं दबाई जा सकती, न्याय और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment